भारत के प्रमुख फसल व उत्पादक राज्य
भारत एक कृषि प्रधान देश है । कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था का आधारशिला है । देश की लगभग 55% जनसंख्या आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर हैं । हमारे देश मेें अनेक फसल उगाई जाती हैैं । कृृषि उत्पादन मेें जलवायु, मृदा, जल, श्रम, तापमान आदि का प्रभाव पड़ता है । अगल-अलग फसलों के लिए भिन्न-भिन्न दशाए अनिवार्य हैैं । जैसे- धान की खेती के लिए अधिक वर्षा, जबकि रागी के लिए कम वर्षा । कृषि एक प्राथमिक क्रिया है ।
● कृषि के अंतर्गत पशुपालन, मत्स्यपालन, रेशम कीट पालन, वानिकी आदि शामिल है।
■ पशुपालन:- इसके अंतर्गत पालतू पशुओं को पाला जाता हैं। पशुपालन के अनेक लाभ हैैं; जैसे- दूध की प्राप्ति, मांस की प्राप्ति, चारा की प्राप्ति, अंडा आदि ।
■ मत्स्यपालन:- इसके अंतर्गत मछलियों का उत्पादन किया जाता हैं । इसमें मछलियों का कृत्रिम प्रजनन किया जाता है ।
■ रेशम कीट पालन:- इसके अंतर्गत रेशम प्राप्ति हेतु रेशम कीटों का पालन किया जाता है ।
■ वानिकी या बागबनी :- इसके अंतर्गत अनेक सजावटी व जड़ी-बूटियों के पेड़ व पौधे उगाए जाते हैं।
● भारत में तीन शस्य ऋतुएं हैं-
1. रबी फसल; जैसे – गेंहूँ, मटर, आलू
2. खरीफ फसल; जैसे- चावल, कपास सोयाबीन
3. जायद फसल ; जैसे- तरबूज, सब्जियां, खीरा
प्रमुख खाद्य फसल:-
चावल- पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, पंजाब
(कृष्णा-गोदावरी डेल्टा को “भारत का चावल का कटोरा” कहा जाता है ।)
गेहूँ - उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब
प्रमुख मोटे अनाज-
ज्वार – महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडू
बाजरा – राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात
मक्का – महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश
प्रमुख रोपण फसल –
कपास- महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना
चाय – असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु
कॉफी (कहवा)- कर्नाटक, करल, तमिलनाडु
रबड़ – केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक
गन्ना – उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक
● भारत के प्रथम तीन दलहन उत्पादक राज्य- मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र
● भारत के प्रथम तीन तिलहन उत्पादक राज्य- मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र
● भारत में सर्वाधिक सोयाबीन का उत्पादन मध्यप्रदेश में होता ।
● भारत में सर्वाधिक सूरजमुखी का उत्पादन कर्नाटक में होता ।
● भारत में सर्वाधिक आलू का उत्पादन उत्तरप्रदेश में होता है ।
Comments
Post a Comment