Skip to main content

हड़प्पा सभ्यता से संबंधित अति 50 महत्वपूर्ण प्रश्न


 

1. हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक मान्यता प्राप्त काल है-

Ans. 2500 ई. पू. से 1750 ई. पू. तक

2. हड़प्पा सभ्यता की लिपि किस प्रकार थी-

Ans. भावचित्रात्मक

3. मोहनजोदड़ो शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है ?

Ans. मृतकों का टीला

4. सिन्धुघाटी सभ्यता किससे संबधित है ?

Ans. आद्य ऐतिहासिक युग से

5. सिन्धुघाटी या हड़प्पा सभ्यता किस युग से संबंधित है ?

Ans. कांस्य युग से

Youtube में Video देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें  https://youtu.be/f0kj3Q91PCY

6. हड़प्पा सभ्यता के लोग किस धातु से अनजान थे ?

  Ans. लौह धातु से

7. सिन्धुघाटी सभ्यता के लोग किसकी पूजा करते थे ?

Ans. मातृदेवी की

8. सैन्धव सभ्यता के समकालीन मिस्र की सभ्यता किस नदी के तट पर विकसित हुई?

Ans. नील नदी

9. सिन्धुघाटी सभ्यता की जुड़वा राजधानी थी –

Ans. हड़प्पा और मोहनजोदड़ो

10. हड़प्पा सभ्यता का विस्तार उत्तर में कहाँ तक था ?

Ans. माण्डा ( जम्मू ) तक

11. हड़प्पा सभ्यता का विस्तार दक्षिण में कहाँ तक था ?

Ans. दैमाबाद ( महाराष्ट्र ) तक

12. हड़प्पा सभ्यता का विस्तार पूर्व में कहाँ तक था ?

Ans. आलमगीरपुर ( उत्तरप्रदेश ) तक

13. हड़प्पा सभ्यता का विस्तार पश्चिम में कहाँ तक था ?

Ans. सुत्कांगेडोर ( मकरान, बलूचिस्तान) तक

14. सिन्धुघाटी सभ्यता का कुल क्षेत्रफल कितना है ?

Ans. 12,99,660 वर्ग किलोमीटर

15. हड़प्पा सभ्यता का उत्तर से दक्षिण की दूरी कितनी थी ?

Ans. 1100 km.

16. हड़प्पा सभ्यता का पूरब से पश्चिम की दूरी क्या थी ?

Ans. 1600 km.

17. हड़प्पा सभ्यता का आकार कैसा था ?

Ans. त्रिभुजाकार

18. सैन्धव सभ्यता के किस नगर को लघु हड़प्पा या लघु मोहनजोदड़ो कहा जाता है ?

Ans. लोथल को

19. विश्व में सबसे पहल कपास की खेती कहाँ प्रारम्भ हुई ?

Ans. भारत में

20. मेहरगड़ कहाँ है ?

Ans. पाकिस्तान में

21. मेहरगढ़ किस के लिए प्रसिद्ध है ?

Ans. सबसे पहले कपास की खेती के लिए 7000 वर्ष पूर्व

22. हड़प्पाकालीन मुद्राओं के निर्माण में किसका प्रयोग हुआ ?

Ans. सेलखड़ी का

23. “सिन्ध का बाग” किस हड़प्पाकालीन नगर को कहा जाता है ?

Ans. मोहनजोदड़ो को

24. हड़प्पा सभ्यता कैसी सभ्यता थी ?

Ans. नगरीय सभ्यता

25. हड़प्पा सभ्यता में घरों का निर्माण किससे किया गया ?

Ans. पक्की ईंटों से

26. हड़प्पा टीला का सबसे पहले उल्लेख किसने किया था ?

Ans. चार्ल्स मैथन ने 1826 ई. में

27. हड़प्पावासी कांस्य का निर्माण किन धातुओं के मिश्रण से किया था ?

Ans. ताँबे और टिन

28. हड़प्पा सभ्यता में विनिमय का आधार किसे माना जाता है ?

Ans. वस्तु विनिमय प्रणाली को

29. हड़प्पाकालीन नगरों में से किसे बंदरगाह नगर कहा जाता है ?

Ans. लोथल को

30. हड़प्पा नगर की खोज किसने की ?

Ans. रारबहादुर दयाराम सहनी ने 1921 में

31. हड़प्पा नगर किस नदी के किनारे स्थित था ?

Ans. रावी नदी के

32. मोहनजोदड़ो नगर की खोज किसने की और कब ?

Ans. राखलदास बनर्जी ने 1922 में

33. मोहनजोदड़ो नगर किस नदी के किनार स्थित था ?

Ans. सिंधु नदी के

34. लोथल किस नदी के किनार स्थित था ?

Ans. भोगवा नदी के

35. कालीबंगान नगर किस नदी के किनारे स्थित था ?

Ans. घग्घर नदी (राजस्थान में )

36. लोथल किस राज्य में स्थित था ?

Ans. गुजरात में

37. बनावली नगर किस राज्य में स्थित है ?

Ans. हरियाणा में

38. कांस्य दर्पण किस हड़प्पाकालीन नगर से प्राप्त हुआ है ?

Ans. हड़प्पा से

39. गोदीबाड़ा से हड़प्पाकालीन नगर से प्राप्त हुआ है ?

Ans. लोथल से

40. जुते हुए खेत के साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुआ है ?

Ans. कालीबंगान से

41. जौ के साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुआ?

Ans. बनावली से

42. विशाल स्नानागार किस हड़प्पाकालीन नगर से प्राप्त हुआ ?

Ans. मोहनजोदड़ो से

43. हड़प्पा सभ्यता में शासन कैसा था ?

Ans. नगरपालिका जैसा

44. पुरातत्व के अन्तर्गत कौन शामिल नही है ?

Ans. साहित्य

45. हड़प्पा सभ्यता के सबसे बड़ा नगर कौन – सा था ?

Ans. मोहनजोदड़ो

46. भारतीय पुरातत्व का पिता किसे कहा जाता है ?

Ans. अलेक्जेंडर कनिंघम को

47. भारतीय पुरातत्व विभाग की स्थापना कब हुई ?

Ans. 1861 ई. में

48. प्राचीनतम भूकंप के साक्ष्य किस हड़प्पाकालीन नगर से प्राप्त हुआ ?

Ans. कालीबंगान से

49. हड़प्पा सभ्यता में कौन-सा बैल विशेष पूजनीय था ?

Ans. कुबड़ वाला बैल

50. मस्तिष्क शोथ रोग वाला कपाल हड़प्पाकालीन किस नगर से प्राप्त हुआ है ?

Ans. कालीबंगान से


* यदि आप इनका विडियो देखना चाहते है तो हमारे YouTube channel पर जा सकते - https://youtu.be/f0kj3Q91PCY


Comments

Popular posts from this blog

पुरातत्व किसे कहते है ?

  पुरातत्व क्या है ? पुरातत्व वह विज्ञान है जिसके द्वारा पृथ्वी के गर्भ में छिपी वस्तुओं की खुदाई कर अतीत के लोगों के भौतिक जीवन का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है । पुरातत्व वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित होने कारण एक अंतिम व सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्रोत है । इसके अंतर्गत सिक्कें, खण्डहर,  स्मारक, अभिलेख आदि शामिल हैं । किसी भी जाति या सभ्यता का इतिहास जानने का पुरातत्व एक महत्त्वपूर्ण साधन है।  ● पुरातात्विक खुदाई सबसे पहले मिस्र में हुई थी । मिस्र की प्राचीन सभ्यता की जानकारी खुदाई से ही ज्ञात हुआ । इसके लिए सबसे पहले पिट रिबर्स महोदय ने ने पुरातात्विक खुदाई कराई।  ● इसी कारण पुरातात्विक खुदाई का जनक पिट रिवर्स महोद य को कहा जाता है ।  ● पुरातत्व की खुदाई पहले लम्बवत् और बाद में क्षैतिज की जाती है ।  ● भारत में पुरातत्व विभाग की स्थापना 1861 ई. में की गई थी ।  ● भारतीय पुरातत्व का पिता अलेक्जेंडर कनिंघम को कहा जाता है ।                                       ...

चक्रवर्ती सम्राट अशोक

चक्रवर्ती सम्राट अशोक  जन्म- 304 ई.पू.  मृत्यु- 232 ई. पू. पिता – बिन्दुसार  माता- सुभद्रांगी  (रानी धर्मा) अशोक की पत्त्नयााँ- 1. देवी 2. कारूवाकी 3. पद्मावती 4. ततष्यरक्षिता ■ अशोक के दो भाई थे– 1. सुसीम 2. ततष्य ■ अशोक की सांतानें- 1. महेंद् 2. सांघभमत्रा 3. तीवल 4. चारूमती ■  सम्राट अशोक का राज्याभभषेक 270 ई.पू. में हुआ था । ■ सम्राट अशोक के बाद मौर्य साम्राज्य का शासक दशरथ मौर्य बना था । ■ चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म की दीक्षा उपगुप्त नामक बौद्ध भिक्षुक से ली थी । ■ अशोक ने कलिंग युद्ध 261 ई.पू. में लड़ा था। कलिंग युद्ध की जानकारी अशोक के 13वें शिलालेख से मिलती है । इस युद्ध में पाँच लाख सैनिक भाग लिये थे, जिसमें से 1 लाख सैनिक मारे गए तथा 2.5 लाख लोग घायल हुए थे । इस भयंकर    नरसंहार व रक्तपात के कारण के सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तित हो गया । हालांकि इस युद्ध में उनकी जीत हुई, लेकिन इस कलिंग विजय ने उनके जीवन को ही बदल दिया । अब वे सदैव के लिए युद्ध त्याग कर अहिंसात्मक मार्ग अपनाकर शांति व मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन...