भारत के प्रमुख फसल व उत्पादक राज्य भारत एक कृषि प्रधान देश है । कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था का आधारशिला है । देश की लगभग 55% जनसंख्या आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर हैं । हमारे देश मेें अनेक फसल उगाई जाती हैैं । कृृषि उत्पादन मेें जलवायु, मृदा, जल, श्रम, तापमान आदि का प्रभाव पड़ता है । अगल-अलग फसलों के लिए भिन्न-भिन्न दशाए अनिवार्य हैैं । जैसे- धान की खेती के लिए अधिक वर्षा, जबकि रागी के लिए कम वर्षा । कृषि एक प्राथमिक क्रिया है । ● कृषि के अंतर्गत पशुपालन, मत्स्यपालन, रेशम कीट पालन, वानिकी आदि शामिल है। ■ पशुपालन:- इसके अंतर्गत पालतू पशुओं को पाला जाता हैं। पशुपालन के अनेक लाभ हैैं; जैसे- दूध की प्राप्ति, मांस की प्राप्ति, चारा की प्राप्ति, अंडा आदि । ■ मत्स्यपालन:- इसके अंतर्गत मछलियों का उत्पादन किया जाता हैं । इसमें मछलियों का कृत्रिम प्रजनन किया ज...